Bihar B.Ed CET Result 2024 OUT: हाजीपुर की प्रीति बनीं टॉपर, यहां सेकेंड्स में चेक करें अपना रिजल्ट

Bihar B.Ed Result 2024: बिहार बी.एड परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इस बार हाजीपुर की प्रीति अनमोल ने टॉप किया है। बांका के कुणाल सिंह और बाढ़ के बुल्लू कुमार ने 100 अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

bihar-b.ed-result-2024

Bihar B.Ed CET Result 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने 2-वर्षीय बीएड कार्यक्रम के लिए बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 25 जून, 2024 को एक ही पाली में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 180050 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिससे सफलता का प्रतिशत 94.98% हो गया है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 88218 महिलाएं और 91832 पुरुष शामिल हैं।

Bihar B. Ed. Result 2024 Download: नतीजे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट आने के बाद काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के उम्मीदवार काउंसलिंग में नहीं जा सकेंगे। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अधिकतम 12 विश्वविद्यालयों के लिए किया जा सकता है।

How to Download Bihar B.Ed. Result: बिहार बोर्ड बी.एड. स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बी.एड. रिजल्ट 2024 ऐसे डाउनलोड करें:

bihar bed result 2024 download करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. bihar bed result 2024 official website biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
2. होम पेज पर, ‘बिहार बी.एड. सीईटी रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
4. अपना एप्लीकेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
5. अपना स्कोरकार्ड देखें और इसे डाउनलोड करें।
6. भविष्य के लिए बिहार बी.एड. रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Bihar B.Ed टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

1. प्रीति अनमोल – हाजीपुर, वैशाली – 102 अंक
2. कुणाल सिंह – बांका – 100 अंक
3. बुल्लू कुमार – पटना – 100 अंक
4. मंटू कुमार – नालंदा – 98 अंक
5. विनोद कुमार – सीवान – 98 अंक
6. दिवेश कुमार – पटना – 97 अंक
7. रूपा कुमारी – नवादा – 97 अंक
8. सोनू कुमार – मुंगेर – 97 अंक
9. राहुल कुमार – बेगूसराय – 96 अंक
10. सूरज कुमार – अररिया – 96 अंक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment